- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- बिजली कटौती के चलते छत पर सो रहा था...
बिजली कटौती के चलते छत पर सो रहा था परिवार, दस वर्षीय बालक गिरकर हुआ घायल

By - Bhaskar Hindi |5 May 2022 9:05 AM IST
पन्ना बिजली कटौती के चलते छत पर सो रहा था परिवार, दस वर्षीय बालक गिरकर हुआ घायल
डिजिटल डेस्क, पन्ना। जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम उरला निवासी छुट्टू आदिवासी पिता बिहारी आदिवासी उम्र 10 वर्ष के छत से गिरने की वजह से गंभीर चोट आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और लोग वोल्टेज की वजह से मच्छरों एवं गर्मी से परेशान ग्रामीण घरों के बाहर या छतों पर सोने को मजबूर हैं। इसी प्रकार बालक छुट्टू आदिवासी भी अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था जो लघुशंका के लिए उठने पर छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में 108 एम्बूलेंस की मदद से परिजनों द्वारा घायल बालक को अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल बालक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
Created On :   5 May 2022 2:34 PM IST
Next Story