- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- पर्यावरण प्रेमियों व सामाजिक...
पर्यावरण प्रेमियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

By - Bhaskar Hindi |22 March 2022 5:45 AM IST
पवई पर्यावरण प्रेमियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
डिजिटल डेस्क, पवई । विगत कई वर्षों से पवई नगर के समाजसेवियों व पर्यावरण प्रेमियों द्वारा पर्यावरण एवं नदी संरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को नगर के समाजसेवियों द्वारा नगर से बहने वाली नगर की जीवनदायिनी कहलाने वाली पतने नदी के कलेहन घाट पहुंचकर नदी सहित घाटों पर सफाई अभियान चलाया व साफ.-सफाई की साथ ही लोगों से नदी को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस अवसर पर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Created On :   22 March 2022 11:14 AM IST
Tags
Next Story