- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर...
घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर. भालदारपुरा में रविवार की रात तीन लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर चाकू और लाठियों से हमला कर उसे मौत की नींद सुला दिया। घटना को अवैध संबंध के संदेह में अंजाम दिया। गणेशपेठ थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज कर सोमवार को सुबह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक विजय अंकुश तायवाड़े (22), भालदारपुरा स्वीपर कालोनी निवासी है। आरोपी बस्ती के ही अक्षय उर्फ पापा बक्सरे (23) और उसके साथी अक्षय सातपुते और भाट्या धापोड़कर है। सोमवार को सुबह गुप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार िकया गया। इस प्रकरण में अक्षय को संदेह था कि, उसकी पत्नी के विजय के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर कई बार दोनों में विवाद हुआ। विजय ने अक्षय को उसकी हत्या करने की धमकी दी थी।
तीन बार सीने में घोंपा चाकू : विवाद के बाद अक्षय और विजय अपने-अपने घर चले गए। पश्चात दरमियानी रात करीब 2 बजे अक्षय और उसके साथी विजय के घर में घुस गए तथा सो रहे विजय के सीने में अक्षय ने चाकू से तीन वार किए,जबकि अभय और भाट्या ने लाठी से विजय की पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ निरीक्षक भारत क्षीरसागर सदल-बल मौके पर पहुंचे।
विजय से परेशान होकर परिवार ने भी उसे छोड़ दिया था। विजय के आतंक से उसके परिवार के लोग भी परेशान थे। िवजय को मां नहीं है। विजय से परेशान होकर उसके पिता खापरखेड़ा में रहने चले गए। कुछ दिन बाद विजय की बहन भी पिता के पास चली गई और बड़ा भाई अजय बस्ती में ही अपनी ससुराल में रहने चला गया। इसके बाद विजय दादी से भी गाली-गलौज और मारपीट करने लगा था, तो दादी भी अजय के पास ही रहने चली गई।
Created On :   10 May 2022 4:22 PM IST