- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- जलगांव
- /
- गिरीश महाजन के नेतृत्व में काम करने...
गिरीश महाजन के नेतृत्व में काम करने को तैयार : खडसे

डिजिटल डेस्क, जलगांव (औरंगाबाद)। अभी तो जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन यह जिले के नेता है। मैं नेता नहीं। उसी वजह से उनके नेतृत्व में काम करने को मैं तैयार हूं, लेकिन यह करते समय बुरी प्रवृत्तियों का साथ नहीं दूंगा, ऐसा इशारा पूर्व मंत्री एकनाथराव खडसे ने दिया है। मनपा चुनाव के बारे में शुक्रवार शाम को उन्होंने निवासस्थान पर पत्रकारों के साथ वार्तालाप किया।
महापालिका चुनाव पार्श्वभूमि पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश पाटील के वक्तव्य के बारे में खडसे ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ कभी भी जाऊंगा नहींं। पक्ष के भूमिका से सहमत न हो तो वरिष्ठों के साथ चर्चा की जाएगी। महापालिका चुनाव में भाजपा एवं खाविआ इनके यूती के बारे में अधिकृत कोई भी घोषणा हुई नहीं है। जलगांव में कोई भी स्पोर्ट न होकर इससे पूर्व हमने 33 पार्षदों का चनय किया था। लोकनियुक्त नगराध्यक्ष विजयी किया है। उसी समय सिर्फ अकेले नाथाभाऊ ने जलगांव में पक्ष बढ़ाया। चुनाव शुरू होने दो। मैरे होथों में बहुत कुछ है।
आगे आगे देखो होता है क्या.. ऐसा भी खडसे ने कहा
भाजपा दिल्ली से गल्ली तक सत्ता में है। हमारे पास दो मंत्री है। पक्ष की ताकद है, लेकिन भी भाजपा खाविआ के साथ यूती करने के लिए तैयार हो रही है। न्यूज पेपर में बातमी आने के बाद जलगांव से बहुतों ने फोन कर इस बारें में अपने को विचारना करने का बताया।
Created On :   30 Jun 2018 8:17 PM IST