- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महंगाई के कारण महिलाओं के घरों का...
महंगाई के कारण महिलाओं के घरों का बजट बिगड़ा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल आज सागर संभाग के दौरे के अंतर्गत पन्ना पहुंची स्थानीय लवकुश वाटिका के प्रांगण में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी दहायत के संयोजन में आयोजित किए गए। जिला स्तरीय सम्मेलन में जिलेभर से कांग्रेस पार्टी से जुडी महिलाओं ने आकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि हमारे स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी हो इस बात को लेकर 33 प्रतिशत आरक्षण देकर आगे लाकर मौका दिया और आज उसी के चलते पंचायत हो नगरीय निकाय हो विधानसभा या लोकसभा हो महिलाओं को मौका मिल रहा है। श्रीमती पटेल ने कहा कि आज पूरे देश में केंद्र सरकार के द्वारा जो महंगाई बढ़ाई गई है, उसका सीधा सीधा असर महिलाओं के ऊपर पड़ा है क्योंकि महिलाओं के ऊपर ही घर चलाने की जवाबदारी होती है महंगाई की वजह से घर का पूरा बजट बिगड़ चुका है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म की बात करके महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते हैं इससे हम सबको यह समझना होगा की भाजपा की इन सभी चालो में न आते हुए हम देश की उन्नति और प्रगति करने वाले दल के साथ आते हुए उसे मजबूत बनाएं। श्रीमती पटेल ने कहा कि ईश्वर हम सबके मन में है और हम उनकी आराधना भी करते हैं लेकिन भाजपा के लोग मात्र दिखावा करते हुए अपने आप को धार्मिक प्रदर्शित की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऊपर जो अत्याचार मध्य प्रदेश के अंदर हो रहे हैं वह किसी से छिपे नहीं है उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रदेश में जाएंगे और आने वाले समय के लिए महिला कांग्रेस को हम मजबूत बनाने का काम करेंगे और इस काम के लिए हमें सब की जरूरत है। कार्यक्रम को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि लगातार प्रदेश में नारी के साथ अत्याचार हो रहे हैं हमारी सरकार जब कमलनाथ के नेतृत्व में बनी तो घटनाओं में कमी आई लेकिन उसके बाद स्थिति जो कि ज्यों की त्यों हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया है और हमेशा महिलाओं की चिंता की है लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी कविता राजे सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड में महिलाओं का घर से निकलना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन इतनी बड़ी संख्या में यहां पर महिला शक्ति जो एकत्रित हुई है यह इस बात का प्रतीक है कि आने वाले समय में पन्ना जिले में महिलाओं का एक सशक्त संगठन बनकर काम करेगा।
उन्होंने गत दिवस जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ मीना नामदेव के घर में रात को घुसकर जो अज्ञात लोगों ने बंधक बनाकर चोरी की वारदात की है उसकी निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी उनकों न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ेगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने कहा कि पन्ना जिले में महिला कांग्रेस के तत्वाधान में यह जो कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसमें जिलेभर से महिलाएं सम्मिलित हुई है हमारा प्रयास होगा की महिलाओं की समस्याओं और उनकी तकलीफों के निदान के लिए पूरी सक्रियता के साथ लड़ाई लड़ी जाए संगठन को और मजबूत किया जाए। जिससे विधानसभा के चुनाव में पन्ना जिले की तीनों सीटों पर पार्टी को सफलता मिल सके। आयोजित कार्यक्रम को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी दहायत, वरिष्ठ नेता रामकिशोर मिश्रा, शिवजीत सिंह, मनीष मिश्रा, भरत मिलन पाण्डेय, श्रीमती इंदु तिवारी, श्रीमती रमा राजे बुंदेला, सुप्रिया बुंदेला, आस्था तिवारी ने भी संबोधित किया। जिला सम्मेलन में कांग्रेस की नेतागण महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण काफी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दीपक तिवारी ने किया।
जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत-
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के दमोह से चलकर पन्ना पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। अमानगंज में महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी दहायत के नेतृत्व में पन्ना के गांधी चौक पर कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान कचेहरी मार्ग के सामने श्रीमती रमा राजे बुंदेला श्री चित्रगुप्त मंदिर के सामने श्रीमती आस्था दीपक तिवारी द्वारा आतिशबाजी करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया गया।
Created On :   7 May 2022 6:59 PM IST