- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बड़वानी
- /
- 2 अक्टूबर को रहेगा शुष्क दिवस
2 अक्टूबर को रहेगा शुष्क दिवस

By - Bhaskar Hindi |30 Sept 2020 11:54 AM IST
2 अक्टूबर को रहेगा शुष्क दिवस
डिजिटल डेस्क, बड़वानी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बड़वानी श्री शिवराज सिंह वर्मा ने गॉधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सम्पूर्ण जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। जिसके कारण इस दिन जिले की समस्त देशी / विदेशी मदिरा दुकाने / वाइन शाप / होटल बार बंद रहेंगे। कलेक्टर ने आबकारी एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश का पालन अनिवार्य रूप से करवाना सुनिश्चित करेंगे। अगर इस दिन कही पर भी वैध / अवैध मदिरा बिकती हुई पाई जायेगी तो इसके लिये संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी दोषी माने जायेंगे।
Created On :   30 Sept 2020 3:25 PM IST
Next Story