- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुर्तिजापुर
- /
- खाना नहीं बनाने पर शराबी भाई ने...
खाना नहीं बनाने पर शराबी भाई ने छोटे भाई को पीटा

डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर. अगर परिवार में कोई शराबी हो तो उस परिवार को कितनी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस में कई बार तो मारपीट की घटनाएं भी होती रहती है। ऐसी ही एक घटना तहसील के गौरखेड़ी गांव में घटी है। जहां खाना नहीं पकाने जैसी मामुली घटना पर विवाद करते हुए शराबी बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौरखेड़ निवासी शिकायतकर्ता विजय गावंडे ने पुलिस थाने में दी गई शिकायत में कहा है कि वे तीन भाई है। सबसे बड़ा भाई धनराज गावंडे यह हमेशा शराब की नशे में रहता है। 9 दिसंबर की बात है। दोपहर के समय जब विजय कामपर से घर लौटा। लेकिन घर में खाना नहीं पकाने के कारण विजय ने अपने मित्र के घर से खाना लाकर वह खाना खा रहा था की उसका बड़ा भाई धनराज घर आया। उसने विजय को खाना नहीं बनाने जैसे मामुली बात पर विवाद करते हुए पीटना शुरू किया। इस घटना से आहत हो कर विजय ने मूर्तिजापुर पुलिस थाने में शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   13 Dec 2022 5:21 PM IST