- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नांदेड़
- /
- कांग्रेस ने जितेश अंतापूरकर को...
कांग्रेस ने जितेश अंतापूरकर को बनाया उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नांदेड जिले की देगलुर विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने जितेश अंतापुरकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। जितेश इस सीट से विधायक रहे दिवंगत रावसाहेब अंतापुरकर के बेटे हैं। भाजपा ने शिवसेना के विधायक रहे सुभाष साबने को उम्मीदवारी दी है। रावसाहेब अंतापुरकर के निधन के चलते यहां उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए राज्य की महा विकास आघाडी में शामिल शिवसेना व राकांपा ने कांग्रेस को समर्थन दिया है।
इस उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान और मतों की गणना 3 नवंबर को होगी। भाजपा ने पहले ही सुभाष साबने को मैदान में उतारकर अपनी बढ़त बना ली है। 2019 के विधानसभा चुनाव में साबने इस सीट से शिवसेना-भाजपा युति के उम्मीदवार थे। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार रावसाहेब अंतापुरकर ने 22 हजार 433 वोटों के अंतर से हराया था। जबकि 2014 के विधानसभा चुनाव में साबणे इस सीट से विधायक चुने गए थे।
Created On :   5 Oct 2021 7:07 PM IST