- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- किसानों को कर्ज मुक्ति : बगैर लिंक...
किसानों को कर्ज मुक्ति : बगैर लिंक वाले किसानों की सूची बैंकों में चस्पा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य सरकार द्वारा घोषित कर्ज मुक्ति के लाभ के लिए पात्र ऐसे किसानों की सूची बैंकों व तहसील कार्यालयों में लगा दी गई है, जिनके आधार बैंक खाते से अब तक लिंक नहीं हो सके हैं। इन पात्र किसानों को 15 जनवरी तक बैंक खाते से आधार लिंक करना जरूरी है।
8 हजार किसानों को परेशानी
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 2 लाख तक की कर्जमुक्ति दी है। पात्र किसानों के बैंक खाते में कर्ज मुक्ति संबंधी निधि पहुंच जाएगी आैर किसान का सात-बारा कोरा हो जाएगा। इसके लिए किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। जिले में 50 हजार किसानों को इस कर्जमुक्ति योजना का लाभ मिलेगा। अभी भी 8 हजार किसानों का बैंक से आधार लिंक नहीं है। जिलाधीश रवींद्र ठाकरे के निर्देश पर बैंकों ने संबंधित किसानों की सूची बैंक में लगाई है। इसी तरह राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय व ग्राम पंचायतों में संबंधित किसानांे की सूची लगाई है। इन किसानों को केवल आधार कार्ड लेकर बैंक जाना है। 15 जनवरी के बाद बैंक खाते से आधार लिंक करने पर कर्ज मुक्ति के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।
कोई पात्र किसान लाभ से वंचित नहीं रहेगा
सभी पात्र किसानों के बैंक खाते 3-4 दिन में आधार से लिंक हो जाएंगे। कोई भी पात्र किसान कर्ज मुक्ति के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। अधिकांश किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक हैं। पात्र किसानों के लिए कर्ज मुक्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई शर्त नहीं रखी गई है। बैंक, तहसील कार्यालय व ग्राम पंचायतों में संबंधित किसानों की सूची लगाई गई है।
-रवींद्र ठाकरे, जिलाधीश नागपुर.
सक्करदरा चौक में रक्तदान शिविर कल
मानव सेवा को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार 12 जनवरी को सुबह 10 बजे सक्करदरा व्यापारी संघ की ओर से से सक्करदरा चौक पर कैफे डिस्को के पास स्थित कार्यालय में किया गया है। संघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि समस्त रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और डोनर कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। शिविर हेतु साईंनाथ ब्लड बैंक से विशेष सहयोग मिल रहा है। सफलतार्थ सत्तार खान पठान, अशोक वाधवानी, राजू कावले, गणेश जैसवाल, अशोक मदान, सुधाकर राऊत, संदेश चौधरी, बादल गोस्वामी आदि प्रयासरत हैं।
Created On :   11 Jan 2020 2:18 PM IST