- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- धक्का लगने से युवक पर जानलेवा हमला,...
धक्का लगने से युवक पर जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार - एक फरार

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। दोपहिया निकालते वक्त धक्का लगने पर तीन लोगों ने युवक पर तेजधार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 24 नवंबर बुधवार की रात 9 बजे धामणगांव मार्ग पर घटी। जानलेवा हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का नाम वंजारी फैल निवासी ज्ञानेश्वर ढाकणे(31) बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही यवतमाल शहर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार घायल ज्ञानेश्वर ढाकणे धामणगांव मार्ग पर एक बार में गया था। बार से बाहर निकलकर दोपहिया निकालते वक्त उसका धक्का आरोपी अतुल पुरी को लग गया। तभी दोनाें में विवाद हो गया। एक दूसरे को गालीगलौज करने के बाद ज्ञानेश्वर वहां से दोपहिया लेकर धामणगांव मार्ग के एक चौराहे पर खर्रा खाने रूका। उसी वक्त दोपहिया से आए तीन युवकों ने ज्ञानेश्वर को फिर से गालीगलौज करते हुए लातघुसों से पिटाई कर तेजधार चाकू से गर्दन पर वार कर दिए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल ज्ञानेश्वर ढाकणे ने गुरुवार के तड़के यवतमाल शहर थाने में शिकायत दी। जिसमें अतुल पुरी (38), जगदीश मिसाल (40) और एक कांबले नामक व्यक्ति ने धक्का लगने पर जानलेवा हमला किया। शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपी जगदीश मिसाल और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। तो तीसरे फरार आरोपी की खोज शहर पुलिस कर रही है।
Created On :   26 Nov 2021 7:33 PM IST