- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नरसिंहपुर
- /
- जबलपुर के दो इनामी अपराधी एनकाउंटर...
जबलपुर के दो इनामी अपराधी एनकाउंटर में ढेर, कांग्रेस नेता की हत्या का था आरोप

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर को सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नरसिंहपुर के सुआतला थाना के कुमरोडा गांव के पास जबलपुर के दो कुख्यात अपराधियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों का नाम विजय यादव और समीर खान है। दोनों पर हत्या, लूटपाट सहित अन्य गंभीर मामले दर्ज थे। विजय और समीर पर कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कुक्कू पंजाबी की हत्या का आरोप था। मुठभेड़ में एएसपी राजेश तिवारी, गोटेगांव टीआई प्रभात शुक्ला और एक प्रधान आरक्षक भी घायल हो गए हैं।
बता दें कि जबलपुर सहित कई थानों में विजय यादव और समीर खान के खिलाफ कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने विजय और समीर पर इनाम घोषित किया था। अपराधी विजय काफी समय से फरार था। वो जबलपुर के गोरखपुर इलाके का रहने वाला था। वहीं मारा गया दूसरा बदमाश समीर हनुमानताल का रहने वाला था। दोनों पर कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज थे। मुठभेड़ में घायल पुलिस अफसरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Created On :   19 Aug 2019 12:06 PM IST