- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अशोकनगर
- /
- कोरोना हेल्थ बुलेटिन 01 अक्टूबर
कोरोना हेल्थ बुलेटिन 01 अक्टूबर

डिजिटल डेस्क, अशोकनगर। अशोकनगर जिले में अब तक कोविड-19 के 489 प्रकरण हैं। कोविड 19 से होने वाली मृत्यु 14 हैं। जिले में अब कोविड-19 कोरोना के 50 एक्टिव केस हैं। जिसमें अशोकनगर में 31 तथा 19 मरीज अन्य जिलों में भर्ती हैं। अब तक कुल स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 425 है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित अब तक 15262 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। लिए गये सेम्पलों मे से कुल 15143 सेम्पलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें कुल 489 पॉजिटिव,14448 निगेटिव,173 रिजेक्ट तथा 33 रिपीट पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। गुरूवार को 159 सेम्पल जांच हेतु लिये है। आज दिनांक को 264 रिपोर्ट प्राप्त हुई है । प्राप्त रिपोर्ट में 05 पॉजिटिव एवं 259 रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में कंटेनमेंट एरिया 89 है। होम क्वारेंटीन में रह रहे व्यक्तियों की संख्या 418 हैं।
Created On :   2 Oct 2020 2:25 PM IST