- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- मामूली बात को लेकर विवाद- महिला के...
मामूली बात को लेकर विवाद- महिला के साथ मारपीट

By - Bhaskar Hindi |21 Dec 2022 12:12 PM IST
खामगांव मामूली बात को लेकर विवाद- महिला के साथ मारपीट
डिजिटल डेस्क, खामगांव. मामूली बात को लेकर विवाद करते एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ मारपीट करने की घटना तहसील के ग्राम ढोरपगांव शिवार में रविवार को शाम के समय घटी। मामले में शिकायत के आधार पर ग्रामीण पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शोभा माणिकराव कुकडे उम्र 45 ने पिंपलगांव राजा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह रविवार को शाम के समय खेत से घर जा रही थी। इस दौरान सारंगधर रामभाउ भातोकर ने मामूली बात को लेकर विवाद करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर से पुलिस ने उपरोक्त आरोपी के खिलाफ धारा 324,323, 504, 506 तहत अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे हैं।
Created On :   21 Dec 2022 5:40 PM IST
Next Story