- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- मंहगाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला...
मंहगाई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, अजयगढ । पूरे देश मे बढती महंगाई ओर बेरोजगारी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अजयगढ के अध्यक्ष राकेश गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त हल्ला बोल प्रदर्शन किया एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकडों कार्यकर्तओं ने तहसील कार्यालय के सामने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी बीच पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। अजयगढ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पन्ना कलेक्टर के खिलाफ भी नारेबाजी की एवं पन्ना कलेक्टर को सरकार का एजेंट बताते हुये उन्हें हटाये जाने की भी मांग की। कांग्रेसियों ने पन्ना कलेक्टर पर पंचायत चुनावों में गडबडी के गंभीर आरोप लगाये। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेम कुमार पाण्डेय, नगर अध्यक्ष अबरार खान, महबूब खान, आशीष जडिया, अरविंद सिंह, प्रबल चतुर्वेदी, आकाश जाटव, मिथलेश यादव, साजिद खान, राजा बुंदेला, सिक्कू खान, जीतू यादव, बालो सुनकर, राजकुमार प्रजापति, यूनुस खान, वेदांत, सतीश खटीक सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   6 Aug 2022 5:51 PM IST