कांग्रेस ने फूंका पुतला, मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में दिया धरना

डिजिटल डेस्क,सिवनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक बयान को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के सामने धरना देकर पुतला फूंका। दोपहर बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में एकत्र हुए और धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस बयान को अनुचित बताते हुए आलोचना की।
सभा के अंत में अचानक ही कांग्रेस के कार्यकर्ता पुतला लेकर आ गए और पुलिस के छीनने के पहले ही उसमें आग लगा दी। हालांकि पुलिस को पुतला जलाए जाने की आशंका पहले से थी इसलिए मौके पर दमकल और पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे लेकिन बावजूद इसके कांग्रेसी पुतला दहन में कामयाब हो गए। धरना कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के अलावा एड पंकज शर्मा, ब्रजेशसिंह बघेल, राजा बघेल, मोहन सिंह चंदेल, जेपीएस तिवारी, विजय नाहटा, दीवान आजम अली, विष्णु करोसिया, अतुलचंद मालू, सूर्यनारायण सिंह बघेल, राजिक अकील, आनंद पंजवानी, राजेश मानाठाकुर, सुमित मिश्रा सहित अन्य कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।
Created On :   10 April 2023 1:32 PM IST