- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- पद्म पुरस्कारों के लिए मुनगंटीवार...
पद्म पुरस्कारों के लिए मुनगंटीवार की अध्यक्षता में बनी समिति, कई मंत्री और अधिकारी शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2023 के लिए नाम सुझाने राज्य सरकार ने सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इस समिति में उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, चिकित्सा शिक्षा व खेल तथा युवक कल्याण मंत्री गिरीश महाजन, उद्योग मंत्री उदय सामंत, स्कूली शिक्षा और मराठी भाषा मंत्री दीपक केसरकर, बंदरगाह और खनिजकर्म मंत्री दादा भुसे के अलावा प्रधान सचिव व मुख्य राज शिष्टाचार अधिकारी को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
यह समिति राज्य सरकार के पास विभिन्न माध्यमों से भेजे गए प्रस्तावों की जांच पड़ताल कर केंद्र सरकार के नामों की सिफारिश करेगी। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री नाम से ये पद्म पुरस्कार देश के सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार-उद्योग, इत्यादि में विशिष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों, सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं।
Created On :   6 Sept 2022 9:10 PM IST