कलेक्टर ने आदेश जारी कर सम्मिलन के लिए नियुक्त किए प्रभारी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शहडोल कलेक्टर ने आदेश जारी कर सम्मिलन के लिए नियुक्त किए प्रभारी

डिजिटल डेस्क,शहडोल। नगर परिषद बुढ़ार व जयसिंहनगर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव (सम्मिलन) 13 और शहडोल नगर पालिका का 14 अक्टूबर को होगा। कलेक्टर वंदना वैद्य ने सम्मिलन के लिए तारीखें नियत करने के साथ ही चुनाव के प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें शहडोल के लिए अधिकारी प्रगति वर्मा एसडीएम को अध्यक्षता करने हेतु प्राधिकृत किया गया है। पीठासीन अधिकारी भरत सोनी तहसीलदार होंगे। बुढ़ार के लिए ज्योति परस्ते एसडीएम और पीठासीन अधिकारी दीपक पटेल प्रभारी तहसीलदार व जयसिंहनगर के लिए अधिकारी मीनाक्षी बंजाने तहसीलदार और पीठासीन अधिकारी अमित मिश्रा नायब तहसीलदार को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन स्थानों पर होंगे चुनाव 

निकाय                  स्थान          समय
नगर पालिका शहडोल     विराट सभागार कलेक्ट्रेट     14 अक्टूबर सुबह 10.30 बजे से
नगर परिषद बुढ़ार     नगर परिषद बुढ़ार कार्या.    13 अक्टूबर सुबह 10.30 बजे से
जयसिंहनगर             नगर परिषद जयसिंहनगर कार्यालय 13 को सुबह 10.30 बजे

दावेदारों ने बदली रणनीति, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के लिए एक साथ प्रयास, पदाधिकारियों का भोपाल में मंथन

शहडोल नगर पालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए अब दावेदारों ने रणनीति बदल दी है। साथ मिलकर पार्षदों को साधने में जुट गए हैं। भाजपा में राकेश सोनी, आरती मनोज गुप्ता, प्रकाश सोनी, प्रवीण शर्मा, शक्ति लक्षकार व श्रद्धा निगम ने समर्थन जुटाने की कोशिशें तेज कर दी है। इसी प्रकार कांग्रेस में घनश्याम जायसवाल व सुगंधिता सराफ के साथ ही अन्य दावेदारों के नाम चर्चाओं में है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के पदाधिकारी गुरुवार को भोपाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि भाजपा में दावेदारों में से एक नाम तय करने के लिए चर्चा होगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी पाटी नेताओं से मिलकर आगे की रणनीति फाइनल करेंगे।
 

Created On :   7 Oct 2022 9:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story