- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- दो दिन पहले कोचिंग क्लासिस का किया...
दो दिन पहले कोचिंग क्लासिस का किया था उद्घाटन, रात को घर में लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, बीड। ब्राइट स्पर्धा -परीक्षा केद्रं और क्लासेस के चालक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह मामला नाथसृष्टी इलाके का है। जानकारी के अनुसार राजाराम धस कुछ साल पहले जिज्ञासा करियर अकादमी में शिक्षक पद पर कार्यरत थे। बाद में खुदकी अंकुश नगर में क्लासिस शुरु कर दी थी, लेकिन बुधवार रात 8 बजे राजाराम धस ने परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद वो अपने रूम में सोने चला गया। कुछ घंटे बीत जाने पर राजाराम का छोटा भाई उठकर किचन की ओर गया, तभी उसने कमरे का दरवाजा खुला देखा, पास जाकर देखा, तो राजाराम फांसी के फंदे पर झूल रहा था। जानकारी मिलने पर शिवाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजन के हावाले किया गया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
कारण का खुलासा नहीं
मृतक राजाराम धस के परिवार में पत्नी और दो बेटे सहित मां-पिता और भाई हैं। 20 साल बाद शहर में उसने खुद की जगह लेकर निर्माण कार्य कराया, दो दिन पहले निजी क्लासेस का धूमधाम से उद्घाटन किया गया। तीसरे दिन रात के समय आत्महत्या करने से कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं। शिवाजी नगर पुलिस इन्हीं कारणों पर जांच कर रही है।
Created On :   9 Jun 2022 5:26 PM IST