- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- मां-बाप के साथ गहरी नींद सो रहे थे...
मां-बाप के साथ गहरी नींद सो रहे थे बच्चे, सांप ने डसा - एक की मौत

डिजिटल डेस्क, बीड। घर में माता-पिता के साथ सो रहे दो सगे भाईयों को सांप ने डस लिया। जिसके बाद जिला अस्पताल ले आते वक्त एक बच्चे ने दम तोड़ दिया, तो वहीं दूसरे का अभी इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते में साढ़े पांच साल के बालक ने दम तोड़ दिया। घटना बुधवार देर रात वडवणी शहर में हुई।
जानकारी के अनुसार आर्दश बालु गायकवाड उम्र 5 साल और आर्यन बालु गायकवाड उम्र 6 साल इन दोनों सगे भाईयो को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था। दोनो बच्चे अपने मां-बाप के साथ जब गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक सांप ने डस लिया। तभी आदर्श नींद से जाग उठा और पेट में बहुत दर्द होने की शिकायत कर रहा था। मां नींद से उठी, तो आर्यन के पास सांप दिखाई दिया, उसने तुरंत पति बालु गायकवाड को उठाया और सांप को मार दिया।
दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने लगी। तभी दोनो को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में आदर्श की मौत हो गई। जबकी आर्यन को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। वहां उपचार जारी है। आर्दश का शव पोस्टमार्ट के बाद परिजन के हावाले किया गया। इस घटना से इलाके में मातम पसरा है।
Created On :   9 Jun 2022 5:52 PM IST