- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन
- /
- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान...
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये

By - Bhaskar Hindi |18 July 2020 10:52 AM IST
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किये
डिजिटल डेस्क, उज्जैन - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उज्जैन प्रवास के दौरान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन नन्दी हाल से किये। दर्शन उपरान्त मन्दिर के पुजारियों द्वारा स्वस्तिवाचन और शान्तिपाठ किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   18 July 2020 3:36 PM IST
Next Story