- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- छत्रसाल मैदान फिर हुआ लोगों से...
छत्रसाल मैदान फिर हुआ लोगों से गुलजार

डिजिटल डेस्क, पवई .। कोरोना कॉल की भयावह स्थिति के बाद बच्चों की वार्षिक परीक्षा के समाप्त होते ही पवई नगर का एक मात्र महाराजा छत्रसाल मैदान में नई सुबह नई उड़ान के तहत खिलाडियों का आना प्रारंभ हो गया है। खिलाडियों एवं खेल प्रेमियों की कड़ी मेहनत से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य लगातार किया जा रहा है। जिसमें नगर के कई विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नगर के बच्चे युवा एवं बुजुर्ग लोग भी मैदान पर खेल योगा जिम आदि के लिए आते हैं। इन खेलों के माध्यम से प्रतिभाओं को निखारने व उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागृत किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रुप से नगर के खेल शिक्षक विवेक रविशंकर सिंह सहित गौसिया खान समग्र खेल व कल्याण विभाग पन्ना शिवम बाल्मीक, दीपक मिश्रा, गुड्डू त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, तरुण सिंह सिकरवार, टिंका नामदेव के साथ बुसु खेल संघ अध्यक्ष वसुंधरा राजे, खेल संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र बुंदेला का योगदान रहा है। खेलों के माध्यम से पवई नगर में एक नई जागृति का संचार लगातार 25 वर्षों से किया जा रहा है जिससे नगर की प्रतिभाओं का उदय हो सके व राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व कर सकें।
Created On :   14 March 2022 2:23 PM IST