- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- छतरपुर: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारी...
छतरपुर: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारी सम्मान अभियान बिजावर में वृहद आयोजन

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। छतरपुर महिला बाल परियोजना बिजावर के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत नारी सम्मान एवं सुरक्षा के लिए गर्ल्स स्कूल बिजावर में शुक्रवार को खण्ड स्तरीय आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें किशोरी बालिकाओं से उनके सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े उपाय पर सारगर्भित चर्चा की गई। कार्यक्रम में 300 छात्राएं उपस्थित रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अनिल जैन ने किशोरी बालिकाओं को नारी के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए जागरूक होने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी द्वारा किशोरियों को पुलिस प्रशासन द्वारा दी जाने वाली मदद की जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी द्वारा प्रारंभ में नारी सम्मान एवं सुरक्षा के विषय पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान निभाने के लिए कांसटेवल अभिलाषा पाण्डेय, मेघा खरे, प्रिंसी रावत को प्रशस्ति पत्र दिए गए। वहीं निबंध एवं चित्रकला के प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं छात्राओं को भी सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी बिजावर राजकुमार बागरी, गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक सहित महिला बाल विकास की पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहीं।
Created On :   23 Jan 2021 2:46 PM IST