- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- रासायनिक विस्फोट : एक की मौत और...
रासायनिक विस्फोट : एक की मौत और दूसरा गंभीर, धमाके से अस्पताल की खिड़की के शीशे टूटे

डिजिटल डेस्क, बीड। जीजामाता चौंक पर प्लाईवुड के एक गोदाम में सुबह साढ़े 11 बजे रासायनिक विस्फोट होने से एक की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला दर्ज कर कारणों की जांश शुरु कर दी गई। मृतक का नाम अनिरुद्र संजयराव पांचाल है, उम्र 30 साल बताई जा रही है। उसके अलावा एक अन्य घायल हुआ, जो रिक्शा चालक हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैा इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आपको बता दें यह हादसा चंपावती प्लाईवुड के गोदाम में रखे रसायन के विस्फोट होने से हुआ। इसी बीच डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार धमाका इतना भीषण था कि उसे दूर तक महसूस किया गया। एक किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनी गई थी। इसी बीच एक निजी अस्पताल की इमारत का शीशा भी चकनाचूर हो गया। लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। मृतक लक्ष्मणनगर का रहने वाला था। विस्फोट में घायल सुनील नामक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गैस के कारण रासायनिक विस्फोट हुआ था। पुलिस ने रसायनों के साथ वहां मौजूद सामग्री के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मृतक अनिरुद्र पिछले तीन साल से गोदाम में काम कर रहा था। उसके पीछे पत्नी और एक बेटा है। जिसके सिर से बाप का साया उठ गया।
Created On :   18 Dec 2020 4:33 PM IST