- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बुरहानपुर
- /
- जिले में अति भारी वर्षा होने की...
जिले में अति भारी वर्षा होने की संभावना

By - Bhaskar Hindi |29 Aug 2020 4:00 PM IST
जिले में अति भारी वर्षा होने की संभावना
डिजिटल डेस्क, बुरहानपुर। प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले सहित अन्य जिलों में अति भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। बुरहानपुर जिले सहित खण्डवा, बड़वानी, धार, इंदौर, रतलाम, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, भोपाल रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, दमोह, सागर तथा होशंगाबाद संभाग के जिलों में भी अति भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने प्रशासनिक अमले को अलर्ट रहने के निर्देश दिये है साथ ही संभावित जलभराव वाले क्षेत्र में निरंतर निगरानी करने हेतु निर्देशित किया है।
Created On :   29 Aug 2020 3:16 PM IST
Next Story