- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- रामटेक
- /
- अनोखे अंदाज में मनाया बेटे का जन्म...
अनोखे अंदाज में मनाया बेटे का जन्म दिन, इस पूरे परिवार लिया देहदान का संकल्प

डिजिटल डेस्क, रामटेक। आजकल जहां जन्मदिन धूमधाम से मनाने का दौर चल रहा है। वहीं राजेंद्र कांबले ने अपने बेटे ‘आरव’ का जन्मदिन अत्यंत सादगीपूर्वक मनाया। इतना ही नहीं इस मौके पर इस स्वार्थी, मतलबी दुनिया को एक नया आदर्श व पैगाम दिया। उन्होंने इस दिन पूरे परिवार के साथ मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया है। आकाश झेप फाउंडेशन रामटेक द्वारा संचालित ‘आम्ही भारतीय अभियान’ के माध्यम से रामटेक समीपस्थ महेशनगर निवासी तथा ईश्वर देशमुख डी एड कॉलेज के प्राचार्य प्रा. राजेंद्र कांबले ने अपने छोटे बेटे आरव के जन्मदिन पर पत्नी प्रा. माधवी कांबले, बड़े बेटे योहांस और बर्थडे बॉय आरव ऐसे परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर सपरिवार मरणोपरांत देहदान और अवयवदान संकल्प का पंजीयन कर राष्ट्र समर्पण और मानवसेवा का संदेश दिया।
अभियान के मुख्य संयोजक साक्षोधन कडबे ने शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय, नागपुर के लिए पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण की। मातृभूमि के सामाजिक ऋणों को चुकाने ऐच्छिक रक्तदान तथा देहदान और अवयवदान संकल्प पंजीयन कर ‘आम्ही भारतीय अभियान’ द्वारा क्रियान्वित मानव सेवा के इस राष्ट्रीय कार्य में अमूल्य योगदान देने का आह्वान उन्होंने किया। इससे पहले अपने पिता के जन्मदिन पर माता-पिता, पत्नी और दो बेटे के साथ ऐसा ही देहदान, अवयवदान का संकल्प लेने वाले डा. बापू सेलोकर और डा. मंजुषा सेलोकर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उनके अलावा संजय धोटे, अर्चनाताई कडबे, मैत्री कडबे, मंतव्य कडबे, श्रावण टेकाड़े प्रमुखता से उपस्थित थे। संकल्पदृढ प्रा. कांबले परिवार की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
Created On :   29 Aug 2019 9:55 PM IST