- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- मातोश्री महिला नागरी पंतसंस्था के...
मातोश्री महिला नागरी पंतसंस्था के अध्यक्ष सहित संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, बीड। दो माह से बंद मातोश्री महिला नागरी पंतसंस्था के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। अध्यक्ष सहित संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार विद्याधर विश्वनाथ वैद्य जो औरंगाबाद रेलवे स्टेशन इलाके के अमृत प्लाजा में रहते हैं, उन्होंने पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा है कि सिध्दीविनायक कॉम्प्लेक्स परिसर में मातोश्री महीला नागरी सहकारी पंतसंस्था के योगेश विलास स्वामी, संचालक मंडल और लिपिक ने लोगों को 14.50 प्रतिशत ब्याज का झांसा देकर लाखो रूपए बैंक में डिपॉजिट करा लिए। जिसकी रशीदें भी दी गई है, लेकिन अब मातोश्री महिला नागरी पंतसंस्था को ताला लगाकर सभी फरार हो गए हैं। जिसके बाद धोखाधड़ी का अंदेश जताया जा रहा है। सहायक पुलिस निरीक्षक घनश्याम मामले की पड़ताल में जुटे हैं।
Created On :   28 Aug 2022 3:01 PM IST