- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- अजयगढ में मास्क लगाने हेतु चलाया...
अजयगढ में मास्क लगाने हेतु चलाया गया अभियान

डिजिटल डेस्क अजयगढ .। नगर परिषद के द्वारा १७ जनवरी २०२२ को परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण पन्ना एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवन्त वर्मा के निर्देशन एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कोरोना गाईड लाईन के अनुसार लोगो को मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी रखने हेतु लोगो से अपील की गयी तथा मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों से राशि 3400 रूप्ये का जुर्माना वसूला गया। इसके बाद पुराने बस स्टैण्ड जयस्तम्भ चौक एवं बस स्टैण्ड में नगर निरीक्षक अरविन्द कूजूर ने बसों के चालक परिचालाको को समझाईश दी कि बसों में बैठे यात्री जो मास्क न लगाये हो उन्हें मास्क प्रदान करं साथ ही मण्डी रोड में दूकान व्यापरियों को भी मास्क लगाने की समझाईश दी गयी। उक्त अभियान में तहसीलदार एस.डी. प्रजापति, नगर निरीक्षक अरविन्द कूजूर नगर परिषद से बृजेन्द्र तिवारी दलबल सहित पुलिस बल शामिल रहा।
Created On :   19 Jan 2022 11:21 AM IST