- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- धू-धूकर जली केबल, चार घंटे पॉवर कट
धू-धूकर जली केबल, चार घंटे पॉवर कट

डिजिटल डेस्क, कटनी। बीती रात शहर के मार्केट एरिया में केबल जलने से लगभग चार घंटे तक अंधकार छाया रहा। कारगिल चौराह में गुरुवार रात अचानक केबल धू-धू कर जल उठी। आग की ङ्क्षचगारियां कुछ ही क्षण में सडक़ पर गिरने लगीं। जिससे अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। जिस समय केबल में आग लगी उस समय बाजार में काफी भीड़ थी। केबल जलने से पूरे मार्केट की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विद्युत मंडल के अधिकारियों को दी। करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उल्लेखनीय है कि शहर के सफार्मर एवं केबल में आग लगने की आए दिन घटनाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि विद्युत मंडल को लम्बे अर्से से नई केबल की सप्लाई नहीं हो रही है जिससे पुरानी केबल में थिगड़े लगाकर काम चलाया जा रहा है। यही कारण है कि आए दिन केबल जल रही हैं। शहर में केबल जलने की समस्या स्थायी हो गई है। वहीं शहर के अनेक क्षेत्रों में लोग लो-हाई वोल्टेज की समस्या से भी परेशान है। लो-हाई वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। किसी का पंखा-कूलर जल रहे तो किसी का फ्रिज, एसी खराब हो रहा है।
Created On :   11 Jun 2022 5:39 PM IST