- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नंदुरा
- /
- बंद मकान में सेंधमारी, अज्ञात चोरों...
बंद मकान में सेंधमारी, अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, नांदूरा। मकान में सेंधमारी कर अज्ञात चोरो ने लाखों रूपयों का माल चोरी करने की घटना 5 सितम्बर की रात सात से सुबह चार बजे के दौरान बुलढाणा मार्ग पर स्थित परिसर में घटी। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी नंदकिशोर महादेवराव कानडे यह अपने पुरे परिवार समेत भाई के घर निमगांव यहां महालक्ष्मी पूजन के कार्यक्रम के लिए गए थें। इस बीच अज्ञात चोरों ने मकान के कम्पाउंड के गेट से भीतर प्रवेश किया तथा मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया। अलमारी का लॉक तोड़कर नकद ६५ हजार रूपए तथा चांदी की शंकरजी की मूर्ति वजन अंदाजन ७५० ग्रॅम कीमत ३५ हजार रूपए, सोने, चांदी के जेवरात ८ ग्रॅम कीमत १५ हजार रू., उसी तरह कैमेरा कीमत अंदाजन ४०००रू. समेत आदि ऐसा कुल १ लाख २७ हजार रूपयों का माल चोरी किया। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा ४५७, ३८० के तहत अपराध दर्ज किया हैं। आगे की जांच नांदूरा पुलिस कर रही हैं।
Created On :   7 Sept 2022 6:13 PM IST