- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पैठण
- /
- धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने...
धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने खेला खूनी खेल, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या, मासूम घायल

डिजिटल डेस्क, पैठन। जूना कावसन में शनिवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस दैरान घायल आठ वर्षीय बच्चे की जान बच गई। लेकिन उससे दो साल बड़ी बहन ने दम तोड़ दिया। मामला आपसी रंजिश और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

वारदात की सूचना मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी गोरख भामरे, पुलिस निरीक्षक किशोर पवार टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और पंचनामा कर तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल सोहम निवारे को औरंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की जांच जारी है।

इस हमले में मासूम बच्चा सोहम संभाजी निवारे गंभीर रूप से घायल हुआ। दरअसल सोहम निवारे बेहोश हो गया था, जिसे मरा समझकर हमलवारों ने छोड़ दिया था। सोहम होश में आने के बाद रोता हुआ घर के बाहर आया था, जिससे पड़ोसियों की नींद खुली पड़ोसियों ने घर के भीतर देखा, तो नजारा दिलदहलाने वाला था। तीनो के शव खून से सने थे। पलंग-गद्दा, तकिया खून से लाल था।सूचना पुलिस पाटिल कृष्णा पातकल ने पैठन पुलिस स्टेशन को दी।

जानकारी के मुताबिक धारदार हथियारों से लैस अज्ञात हमलावरों ने गहरी नींद में सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि निवारे परिवार पर हमला बेरहमी से हुआ है। इस दौरान राजू उर्फ संभाजी निवारे, उम्र 35 साल, पत्नी अश्विनी संभाजी निवारे उम्र 30 साल, उनकी बेटी सयाली संभाजी निवारे उम्र 9 साल की मृत्यु हो गई।
Created On :   28 Nov 2020 1:17 PM IST