- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- पूर्व सरपंच तथा शिवसेना नेता की...
पूर्व सरपंच तथा शिवसेना नेता की निर्मम हत्या, गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से किए वार

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। जिले में अपराध हद से ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। 15 दिन के भीतर गोली चला कर दो की हत्या हुई है। गुरुवार की रात 8 बजे शिवसेना के युवा नेता सुनील डिवरे की गोली चला कर और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई। इस हत्याकांड में 4 बुरखाधारी युवकों के शामिल होने की चर्चा हो रही है। जिससे हत्यारे कौन हैं? इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। सुनील यह भांबराजा गांव के पूर्व सरपंच थे और विद्यमान ग्रापं सदस्य है। उनकी पत्नी सरपंच है। उसी प्रकार यवतमाल बाजार समिति के संचालक थे। आज रात को कुछ समय पहले गांव में ही वे जैसे घर से बाहर निकले तब अचानक सामने आए बुरखा पहने 4 युवकों ने करीब से गोलियां चलाई। उसके बाद कुल्हाड़ी से वार किए। घटनास्थल पर ही वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। उसके बाद आरोपी मौके फरार हो गए। गंभीर सुनील को यवतमाल मेडिकल कॉलेज में लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की यह खबर पता चलते ही अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां पर एसपी डॉ. दिलीप भुजबल भी अस्पताल पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी यहां जमा हुए हैं। घटना के बाद भांबराजा गांव में तनाव है। यह सब घटनाक्रम गांव की सरपंच तथा मृतक सुनील की पत्नी के सामने घटा है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की जानकारी नहीं मिल पाई है। हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में सुनील ने इस गांव अपने पैनल को जीत दिलाई थी। उसी के चलते तो यह हत्या नहीं हुई, ऐसी चर्चा गांव में और शिवसैनिकों में हो रही है।
Created On :   4 Feb 2022 8:09 PM IST