- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- सेब खाने अलमारी के पास गया था...
सेब खाने अलमारी के पास गया था मासूम, नीचे छिपे सांप ने डसा- दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क, बीड। सांप के डसने से एक मासूम की मौत हो गई। दर्दनाक घटना तब हुई जब वो अलमारी के पास सेब उठाने गया, तो सांप से उसके पैर पर डंस लिया। हालात बिगड़ते ही उसे अस्पताल भर्ती किया गया, जहां मंगलवार को मासूम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे की उम्र छह साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आदित्य गव्हाणे वाघोली में रहता था। 25 सितंबर की दोपहर खाने के लिए जब वो सेब लेने उठा, तो अलमारी के नीचे छुपे हुए सांप ने उसे डस लिया। वो अचानक चिल्लाने लगा, उसकी चीख चुनकर मां दौड़ी चले आई। मां ने तुरंत निजी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने मासूम को अंबाजोगाई के स्वराती अस्पताल रैफर कर दिया, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
कुछ ध्यान रखने वाली जानकारी
किसी की तरह के भी सांप डसने के बाद सबसे पहला काम तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। क्योंकि इंसान को नहीं पता होता है कि किस सांप ने डसा है। इससे इंसानी शरीर पर कितना असर होगा। सांप की पहचान होने से इलाज आसान हो जाता है, लेकिन ऐसा करना मुश्किल होता है। जबतक डॉक्टर के पास नहीं पहुंच पते, सांप डसने की जगह को जोर से बांध देना चाहिए, जिससे शरीर में जहर फैलने से रोका जा सके। इसके बाद तुरंत मरीज को एंडीवेनोम लगाया जाता है।
Created On :   27 Sept 2022 5:43 PM IST