- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- बूथ समिति का किया गया गठन
बूथ समिति का किया गया गठन

By - Bhaskar Hindi |5 Feb 2022 8:47 AM IST
पवई बूथ समिति का किया गया गठन
डिजिटल डेस्क, पवई .। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर बूथ विस्तारक योजना अंतर्गत प्रदेश, जिला में बूथ अनुसार कार्यक्रम चलाया जा रहा ह।ै जिसका उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन तक पहुंचाना एवं निचले तबके के व्यक्तियों को जोडऩा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पवई विधानसभा अंतर्गत ग्राम सुनवारी में बूथ विस्तार कार्यक्रम के तहत बूथ समिति का गठन किया गया। इस दौरान रामबिहारी चौरसिया जिलाध्यक्ष भाजपा, दीपेन्द्र सिंह जिला महामंत्री, मधु गुलाब सोनी मंडल अध्यक्ष, कान्हू राजा महामंत्री, युवा मोर्चा भरत पाण्डेय, ऐप विस्तारक रामलाल, संतोष कुशवाहा, भरत सिंह सभी समिति के सदस्य मौजूद रहे
Created On :   5 Feb 2022 2:16 PM IST
Tags
Next Story