- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- पवई पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा जिला...
पवई पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष

By - Bhaskar Hindi |1 March 2022 6:56 AM IST
पवई पवई पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
डिजिटल डेस्क, पवई । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भास्कर पाण्डेय रविवार को पवई प्रवास पर पहुंचे। जहां बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने संगठन को निचले स्तर तक मजबूत बनाने व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के द्वारा दिए गए दायित्व को निष्ठा पूर्वक पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मधु गुलाब सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष जमुना खटीक, रामभुवन बागरी, अरुण नगायच, चंद्रभूषण गौतम सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   1 March 2022 12:26 PM IST
Tags
Next Story