जन समस्याओं को लेकर राज्य में आक्रामक आंदोलनात्मक रूख अपनाएगी बीजेपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी जन समस्याओं को लेकर राज्य में आक्रामक आंदोलनात्मक रूख अपनाएगी। भारतीय जनता पार्टी की उच्चकमान ने आज यहां पार्टी नेताओं को यह निर्देश निदया। प्रदेश पार्टी के नेताओं जिनमें प्रदेश अध्यक्ष विष्णु साय, पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, संगठन सचिव नूतन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रभारी पुरंदेश्वरी आदि नेता उपस्थित थे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष के निवास स्थान पर हुई जिसमें राज्य की राजनीतिक स्थिति एवं पार्टी संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयारी के अलावा अभी हाल ही में हुए खैरागढ़ उपचुनाव परिणाम की भी समीक्षा हुई और हार के कारणों की जानकारी ली। पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने राज्य के नेताओं को यह भी निर्देश दिया कि पार्टी संगठन को चुस्त दुरूस्त किया जाए। बूथ स्तर तक गठन किया जाए।
Created On :   28 April 2022 9:25 PM IST