- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- पवई विधायक के नेतृत्व में भाजपा ने...
पवई विधायक के नेतृत्व में भाजपा ने निकाली तिरंगा बाइक रैली

डिजिटल डेस्क, पवई .। पूरे देश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत समाज के हर वर्ग का व्यक्ति अपने घर में तिरंगा फहरा सकता है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा पूरे देश में यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मंडल पवई के द्वारा नगर में बाइक रैली निकाली गई एवं लोगों को इस तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील गई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत, उपाध्यक्ष श्रीमती बसुंधरा राजे, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र पटेल, जिला महामंत्री दीपेंद्र सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष मधु गुलाब सोनी, निधि पटेरिया, अनुराग मिश्रा, जमुना खटीक, कान्हू राजा, सी.बी. गौतम, ऋषि नगायच, मन्कु श्रीवास्तव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
Created On :   14 Aug 2022 2:38 PM IST