- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 17 को...
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 17 को कटनी में होगी बैठक

डिजिटल डेस्क,कटनी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति 17 सितम्बर को कटनी में होने वाली बैठक की तैयारियों का जायजा लेने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सतना के महापौर योगेश ताम्रकार कटनी पहुंचे। प्रदेश कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, सीएम, केन्द्रीय मंत्रियों सहित 220 नेता, पदाधिकारियों के शामिल होने का अनुमान है। शनिवार को 5 सत्रों की यह बैठक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
श्री ताम्रकार ने निर्मल सत्य गार्डन में विभिन्न दायित्वों के कार्यकर्ताओं से बैठक में जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश भी दिए। तैयारी बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, महामंत्री चेतन हिंदुजा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक,जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष ममता पटेल शामिल थीं। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने किया।
मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रियों के कटनी आगमन को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। पिछले कई माह से सीवर लाइन के कारण झिंझरी में उखड़ी पड़ी सडक़ का डामरीकरण शुरू कर दिया है।
इन नेताओं के शामिल होना संभावित
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,नरेंद्र सिंह तोमर,फग्गन सिंह कुलस्ते,प्रहलाद पटेल,प्रदेशाध्यक्ष वी.डी.शर्मा सहित सम्पूर्ण कार्यकारणी मोर्चा,प्रकोष्ठ,प्रकल्प,विभाग के संयोजक,जिलों के अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी शामिल होंगे।
Created On :   15 Dec 2022 5:52 PM IST