- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पवई
- /
- ग्राम कृष्णगढ़ में मनाया गया भगवान...
ग्राम कृष्णगढ़ में मनाया गया भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव

By - Bhaskar Hindi |4 May 2022 7:55 AM IST
पवई ग्राम कृष्णगढ़ में मनाया गया भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव
डिजिटल डेस्क, पवई .। मंगलवार को पवई के ग्राम कृष्णगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके साथ ही भगवान श्री परशुराम की ग्राम में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ मां शारदा देवी मंदिर से ग्राम भ्रमण के बाद पुन: शारदा माता मंदिर में समापन हो गया। भगवान श्री परशुराम को भगवान श्री विष्णु का छठा अवतार माना गया है। शोभायात्रा में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी डी.के. सिंह, एसआई अंजली सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक गणेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज द्विवेदी, नागेंद्र माझी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
Created On :   4 May 2022 1:24 PM IST
Tags
Next Story