- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बेस फ्लाइट : मुंबई के लिए नई उड़ान...
बेस फ्लाइट : मुंबई के लिए नई उड़ान होगी 15 से शुरु

By - Bhaskar Hindi |13 Oct 2020 12:05 PM IST
बेस फ्लाइट : मुंबई के लिए नई उड़ान होगी 15 से शुरु
डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी से मुंबई के लिए गुरुवार 15 अक्टूबर से एक बेस फ्लाइट आरंभ होने वाली है। जानकारी के अनुसार, इंडिगो का विमान क्रमांक 5338 मुंबई से दोपहर 3 बजे उड़ान भरकर शाम 5 बजे नागपुर पहुंचेगा। यहां रात में रुकने के बाद इंडिगो का विमान क्रमांक 5343 सुबह 6.45 बजे उड़ान भरकर सुबह 8.25 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचेगा। यह उड़ान नियमित रहने वाली है। नागपुर से मुंबई के लिए फिलहाल 3 उड़ानें हैं।
Created On :   13 Oct 2020 5:34 PM IST
Next Story