- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बुलढाना
- /
- मेहकर में 25 लाख 63 हजार का...
मेहकर में 25 लाख 63 हजार का प्रतिबंधित गुटखा जब्त

डिजिटल डेस्क, बुलढाणा. आयशर वाहन से शासन प्रतिबंधित गुटखे की ढुलाई होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई। इस जानकारी के आधार पर लोणार फाटे पर शिकंजा लगाकर पुलिस ने आयशर को रोककर वाहन की पड़ताल की। इस दौरान वाहन में प्रतिबंधित गुटखे की कई बोरिया मिली। पकड़े गए गुटखे का कुल मूल्य २५ लाख ६३ हजार रुपये है। यह कार्रवाई शनिवार, २० अगस्त की सुबह हुई। बाता दे कि, पुउपनि पंकज सपकाले इन्हे जानकारी प्राप्त हुई कि, जलगांव खान्देश से लोणार जा रहे आयशर क्रमांक एमएच ०४ ईबी ९८७२ में प्रतिबंधित गुटखे की ढुलाई की जा रही है। इस जानकारी के अनुसार खामगांव के अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मेहकर के लोणार फ़ाटे पर सुबह नाकाबंदी की। कुछ ही देर में जलगांव खान्देश से एक आयशर वाहन लोणार फाटे पर पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी पड़ताल करने पर वाहन में प्रतिबंधित गुटखे की तकरीबन ५० बोरिया मिली। जिसका मूल्य २५ लाख ६३ हजार है तथा आयशर ऐसा लगभग ४०,९५,२०० रूपयों का माल जब्त किया गया। इस मामले में आरोपी अजय लीलाधर गोसावी, साग़र यशवंत औतार निवासी जलगांव खान्देश, गजानन मापारी निवासी लोणार के खिलाफ मेहकर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अरविंद चावरिया के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक खामगांव के आदेश पर पुउपनी पंकज सपकाले, पुहेकां गजानन बोरसे, पुकां गजानन आहेर, पुकां संदीप टकसाल, पुकां राम धामोड़े ने की।
Created On :   21 Aug 2022 3:11 PM IST