- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नरसिंहपुर
- /
- बाबा झाड़ फूंक के नाम पर करता था...
बाबा झाड़ फूंक के नाम पर करता था ठगी, महिलाओं के बनाता था अश्लील वीडियो, प्रशासन ने आश्रम ढहाया

डिजिटल डेस्क नरसिंहपुर। सुआतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नादिया में रविवार सुबह प्रशासन की टीम ने कथित बाबा धर्मेन्द्र दुबे के आश्रम व अन्य अवैध निर्माणों को ढहा दिया। बाबा ने यहां नादिया मंदिर के समीप करीब एक एकड़ शासकीय भूमि पर न केवल कब्जा करके रखा था, बल्कि पक्का निर्माण भी कर लिया था। इसी में वह अपना आश्रम संचालित कर रहा था। कार्रवाई के दौरान गांव में हड़कम्प का माहौल रहा।
पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के अनुसार सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम नादिया निवासी ढोंगी बाबा धर्मदास उर्फ धर्मेन्द्र दुबे (३१ वर्ष) पर दुष्कर्म के ५ मामले दर्ज हैं। उस पर झाड़- फूंक के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने, महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें धमकाने व उनका यौन शोषण करने का आरोप है। इन मामलों में 4 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया गया था। वह इस समय जेल में है।
रविवार को हुई उसके अवैध निर्माण तोड़े जाने की कार्रवाई के दौरान कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा, एसपी श्री सिंह, एसडीएम जीसी डेहरिया, एसडीओपी मेहंती मरावी सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
Created On :   8 Nov 2020 10:00 PM IST