- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चिखली
- /
- 19 वर्षीय नवविवाहिता के साथ...
19 वर्षीय नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

डिजिटल डेस्क, चिखली. १९ वर्षीय नव ब्याहता के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने ४० वर्षीय आरोपी को २७ अगस्त को गिरफ्त में लेकर उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बता दें कि, चिखली पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक गांव की १९ वर्षीय नव विवाहिता २५ अगस्त की रात ९ बजे दौरान अपने घर मे टीवी देखते बैठी थी। इसी समय गांव का निवासी सुनील पंजाबराव सुरडकर (४०) ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इससे घबराकर ब्याहता घर के बाहर भागी, आरोपी ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़कर उसका मुंह दबाकर उसे जमीन पर गिराया। विवाहिता की चीख सुनकर पड़ोस के लोगों ने घटनास्थल पहुंचकर उसे आरोपी के चंगूल से छुड़ाया। ब्याहता ने चिखली पुलिस स्टेशन में दी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील पंजाबराव सुरडकर के खिलाफ धारा ४५२ व ३५४ के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे के मार्गदर्शन में एएसआई शशिकांत धारकरी व नापुकां रणजीत हिवाले कर रहे हैं।
Created On :   29 Aug 2022 6:05 PM IST