- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- जान से मारने की नीयत से हमला करने...
जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क ,देवेन्द्रनगर । थाना देवेन्द्रनगर में फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जमीन संबंधी बुराई को लेकर उसकेखेत में आरोपीगणों पत्थर डालने लगे थे उसकेद्वारा मना करने पर सात आरोपीगणों मुलायम सिंह यादव पिता नत्थू सिंह यादव उम्र 30 वर्ष, अशोक सिंह पिता बाबू सिंह यादव उम्र 28 वर्ष, राजवीर सिंह यादव पिता कोमल सिंह यादव उम्र 36 वर्ष, रज्जन सिंह यादव पिता जगत नाथ यादव उम्र 43 वर्ष, लोकेन्द्र सिंह यादव पिता प्रहलाद सिंह यादव उम्र 38 वर्ष, जाहर सिंह यादव पिता मुन्नू यादव उम्र 39 वर्ष, माधव सिंह पिता जगदीश सिंह यादव उम्र 23 वर्ष सभी निवासी ग्राम सवाईगंजपुरवा थाना देवेन्द्रनगर जिला पन्ना अभद्र गालियाँ देकर उसकी व उसके परिजनों को जान से मारने की नियत से लाठी डंडा से सिर में मारपीट करने लगे। थाना में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर आरोपीगणों के विरुद्ध मारपीट कर गाली गलौज करने एवं जान से मारने की नियत से हमला करने पर धारा 294, 323, 307, 34 आईपीसी का मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीगणों की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया जाकर तत्काल आरोपीगणों की गिरफ्तारी धरपकड़ हेतु मुखबिर तैनात कर दिनांक ११ मार्च २०२२ को सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक मान सिंह, हरनारायन अनुरागी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक संदीप तिवारी, राजेन्द्र प्रताप सिंह, वीरनारायण सिंह, राकेश अहिरवार, आरक्षक दिलीप शर्मा, मेहरबान सिंह, सत्यवीर सिंह, भरत पाण्डेय, अमर सिंह, दीपक मिश्रा, संजय सैनिक कोमल, गिरजा का सराहनीय योगदान रहा।
Created On :   12 March 2022 12:46 PM IST