- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज्य हज समिति में चार सदस्यों की...
राज्य हज समिति में चार सदस्यों की नियुक्ति
![Appointment of four members in the State Haj Committee Appointment of four members in the State Haj Committee](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/12/appointment-of-four-members-in-the-state-haj-committee_730X365.jpg)
By - Bhaskar Hindi |21 Dec 2022 5:07 PM IST
महाराष्ट्र राज्य हज समिति में चार सदस्यों की नियुक्ति
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हज समिति के रिक्त पदों पर नए सदस्यों की नियुक्ति की गई है। राज्य हज समिति के सदस्य पद पर जालना के हाजी शेख फिरोजलाला शेख चुन्नुमियां तांबोली, ठाणे के इरफान इस्माइल शेख, अहमदनगर के सलीम बागवान, बीड़ के मोहम्मद एजाज मोहियुद्दीन को नामित किया गया है। राज्य सरकार के अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार राज्य हज समिति में नियुक्त चार सदस्यों का कार्यकाल तीन साल का होगा। केंद्रीय हज समिति अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक प्रशासन, वित्त, शिक्षा, संस्कृति अथवा सामाजिक कार्य क्षेत्र में काम करने वाली मुस्लिम स्वयंसेवी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों को राज्य हज समिति में नियुक्त किया है।
Created On :   21 Dec 2022 10:37 PM IST
Next Story