सर्वोदय समाज का 48 वां सम्मेलन, अनुपमभाई ने कहा - बढ़ती बेरोजगारी बन गई राष्ट्रीय आपदा

डिजिटल डेस्क, वर्धा. बेरोजगारी के कारण युवाओं की ऊर्जा व्यर्थ जा रही है। वही युवाओं को हताश कर रही हैं। रेलवेे की ग्रुप डी की भर्ती के लिए 2 करोड़ 48 युवा आवेदन कर रहे हैं। इसमें इंजीनियर से लेकर एमबीए व एलएलबी की उपाधि हासिल करनेवाले छात्र हैं। देश में बढ़ती बेरोजगारी राष्ट्रीय आपदा बन गई है। यह विचार अनुपम भाई ने व्यक्त किए किया। वह सेवाग्राम में जारी 48वंे सर्वोदय समाज सम्मेलन में दूसरे दिन युवा और आज की चुनौतियां विषय पर आयोजित परिसंवाद में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। समारोह की अध्यक्षता युवा गांधी विचारक संकेत मुनोत ने की। अमित सरोदे, ऍड. दुर्गाप्रसाद मेहरे,
सुधीर बर्वे, मनोज ठाकरे व उषाबहन वक्ता के रूप में उपस्थित थे। अनुपम भाई ने कहा कि, हमें राजनीतिक व सामाजिक स्वतंत्रता भले मिल गई हो लेकिन आर्थिक स्वतंत्रता नहीं मिली है। बेहतर शिक्षा व कुशल प्रशिक्षण नहीं मिलने के कारण रोजगार नहीं मिला है। इस कारण बेरोजगारी बढ़ रही हैं। 2 घंटे में 3 बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं। इसकी मीडिया व सोशल मीडिया पर चर्चा नहीं हो रही है। बरोजगारी से जूझ रहे युवा आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन युवाओं को आत्महत्या करने के बजाए जनआंदोलन खड़ा करना चाहिए। देश में इस समय चंद लोग अमीर हो रहे हैं और उनसे मिले धन के बदौलत देश की राजनीति चलाई जा रही है। समारोह के अध्यक्ष तथा युवा गांधी विचारक संकेत मुनोत ने कहा कि नफरत कम करने के लिए गांधीजी के विचारों की जरूरत है। ऍड. दुर्गाप्रसाद मेहरे ने कहा कि, सांप्रदायिकता व कट्टवार हमारे सामने कड़ी चुनौती हैं। चतुर्भुज ने कहा कि, बच्चों को जो स्किल चाहिए। वह हम नहीं दे रहे हैं। मनोज ठाकरे ने कहा कि, वर्तमान स्पर्धात्मक स्थिति खतरनाक हैं। वक्ता अमित सरोदे व उषाबहन ने भी विचार रखे। संचालन युवराज गटकल ने किया। मानस पटनायक ने आभार माना। कार्यक्रम में देशभर से आए गांधी विचारक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जालंधरनाथ भाई का विशेष सत्कार
इस परिसंवाद में सेवाग्राम आश्रम के सेवक जालंधरनाथ भाई का उपस्थित अतिथियों ने विशेष सत्कार किया। वे गत 33 वर्ष से आश्रम में सेवक बनकर रह रहे हैं। वे संगीत, चित्रकला व मूर्तिकला में माहितर हैं। उनके व्दारा बनाई गई गांधी मूर्तियां दक्षिण आफ्रिका समेत कई देशों में लगाई गई हैं। आगामी दिनों में अमेरिका में भी उनकी मूर्तियां लगाई जाएगी। इस उपलब्धि पर उनका सत्कार किया गया।
Created On :   16 March 2023 7:38 PM IST