- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- संपत्ति विवाद के कारण बैखलाए बेटे...
संपत्ति विवाद के कारण बैखलाए बेटे ने बाप को मारी गोली

डिजिटल डेस्क, पुणे। संपत्ति विवाद के चलते एक बेटे ने अपने 75 वर्षीय बाप की गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद गोली चलाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। वारदात रविवार को बारामती स्थित कोराले गांव में सामने आई। पुलिस ने बताया कि धनंजय धोंडिबा खोमणे उम्र 75 साल की हत्या कर दी गई। जिसके बाद उनके बेटे दीपक खोमणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दीपक गंभीर रूप से घायल हुआ है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
खुद पर गोली चलाकर की खुदकुशी की कोशिश
दीपक का पिता से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। कईयों ने दोनों में सुलह करने की कोशिश भी की थी लेकिन दोनों में विवाद खत्म नहीं हो रहा था। रविवार को दीपक ने पिता पर गोली चलाई, जिसमें गंभीर रूप से घायल शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद दीपक ने खुद पर भी गाेली चलाई, गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दीपक बारामती तहसील खरीदी बिक्री संघ का पूर्व उपाध्यक्ष था। फिलहाल वह संघ का निदेशक है।
Created On :   29 March 2020 5:36 PM IST