- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- तेलंगाना से बनारस जा रही एम्बुलेंस...
तेलंगाना से बनारस जा रही एम्बुलेंस की डंपर से टक्कर, चार घायल

डिजिटल डेस्क, रीवा। तेलंगाना से बनारस जा रही एम्बुलेंस की सतना जिले में डंपर से टक्कर हो गई। इस हादसे में एम्बुलेंस में सवार चार लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया। इनमें से एक की हालत चिंताजनक है, जिसका उपचार आईसीयू में चल रहा है। रविवार की सुबह यह हादसा सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहा गांव में हुआ है।
अचानक लगा ब्रेक और हो गया हादसा
ऐसा बताया जा रहा है कि तेजी से बनारस की ओर जा रही एम्बुलेंस के सामने अचानक डंपर वाहन आ गया। डंपर के चालक ने ब्रेक लगाया। इसी दौरान एम्बुलेंस सीधे डंपर से जाकर टकरा गई।
ये हुए घायल
एम्बुलेंस में सवार जो चार लोग घायल हुए हैं, उनमें शेख कलीम, नरसिम्हा उर्फ चारी, मौसईया अभिरेनला एवं खलीम शामिल हैं। इन्हें दूसरी एम्बुलेंस से उपचार के लिए रीवा भेजा गया। जिन्हें भर्ती कर चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।
भर्ती मरीज को लेने जा रहे थे बनारस
जानकारी के अनुसार यह एम्बुलेंस तेलगांना से बनारस एक मरीज को वापस लेने जा रही थी। तेलगांना का विजय कुमार नामक मरीज का इलाज बनारस में चल रहा है। जिसकी छुट्टी हो रही है। इसलिए उसे एम्बुलेंस से वापस तेलगांना लेकर जाना था।
Created On :   13 Jun 2022 6:01 PM IST