- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Yavatmal
- /
- जिले के सभी बांध ओवरफ्लो तेजी से...
जिले के सभी बांध ओवरफ्लो तेजी से छोड़ा जा रहा पानी

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। बीते 2-3 दिन से जिले में लगातार बारिश हो रही है। जुलाई में ही मूसलाधार बारिश के कारण सभी बांध पूरी क्षमता से भर गए थे। इस माह में भी जिले में अतिवृष्टि हो रही है। जिससे बांधों से पानी छोड़ना जरूरी हो गया है। पुसद बांध से 32 सेंमी ऊंचाई से पानी नदी में प्रवाहित हो रहा है। बुधवार की दोपहर 2 बजे अरुणावती बांध के 3 गेट बंद कर दिए गए। इससे पूर्व बांध के सभी गेट 1 मीटर तक खोलकर बांध से पानी छोड़ा जा रहा था। अब बांध से 18288 क्यूसेक गति से पानी छोड़ा जा रहा है। बेंबला बांध के 12 गेट 25 सेमी तक कोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। गोकी बांध के गेट से 28 सेमी ऊंचाई से पानी की निकासी हो रही है। तो वाघाडी से 60 सेमी ऊंचाई से पानी बह रहा है। सायखेड़ा से 39 सेंमी तक पानी बह रहा है। अधरपुस बांध के 6 गेट 25 सेंमी तक खोले गए हैं। बोरगांव बांध से 5 सेंमी तक पानी बह रहा है।
अडाण के 5 गेट 10 सेंमी तक खोले गए हैं। तोर नवरगांव बांध के वेस्टेवेअर से 7 सेमी ऊंचाई से पानी नदी में प्रवाहित हो रहा है। जिसके चलते नदियों में बाढ़ के हालात बन गए हंै और पानी का प्रवाह तेज है। ऐसे में नागरिकों ने सतर्क रहने का आह्वान प्रशासन व्दारा किया गया है।
Created On :   11 Aug 2022 6:04 PM IST