- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप-2022 में...
एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप-2022 में अकोला की पलक करेंगी भारत का नेतृत्व

डिजिटल डेस्क, अकोला। ओमान में होनेवाली एशियन जूनियर बाक्सिंग चैम्पियनशिप 2022 में अकोला की पलक झामरे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएगी। 27 फरवरी से 15 मार्च तक होनेवाली इस प्रतियोगिता में पलक विभिन्न देशों से शामिल मुक्केबाजों से दो दो हाथ करती नजर आएगी। हाल ही में हरियाणा के रोहतक में उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम मुकाबले में हरियाणा की बाक्सर को पराजित करते विजेता का खिताब जीता था इसी के साथ उसने भारतीय टीम में एशियन चैम्पियनिशप के लिए अपना स्थान भी सुनिश्चित कर लिया। साथ ही महाराष्ट्र के रायगड़ व सांगली में खेली गई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर सोने के तमगे पर कब्जा जमाया था। वह वसंत देसाई स्टेडियम पर राज्य क्रीड़ा मार्गदर्शक सतीश भट के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेती है। जबकि प्रभात किड्स शाला की छात्रा है। आगमी एशियन चैम्पियनशिप में पलक से स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद क्रीड़ा आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया, जिलाधिकारी नीमा अरोरा, उपसंचालक विजय संतान, डीएसओ गणेश जाधव, गणेश कुलकर्णी, विजय शर्मा समेत देशवासियों को है।
Created On :   20 Jan 2022 4:32 PM IST