- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छतरपुर
- /
- जेल से छूटे छेड़छाड़ के आरोपी ने...
जेल से छूटे छेड़छाड़ के आरोपी ने महिला के पति को गोली मारी ,ससुर को किया घायल

डिजिटल डेस्क,छतरपुर। छेड़छाड़ के आरोप में कुछ दिन पहले जेल से छूटे आरोपी कृषि विकास अधिकारी राकेश निरंजन ने पुरानी रंजिश के चलते अपने पड़ोस में रहने वाले महिला के पति व ससुर को गोली मार दी। जिसमें मलिा के पति धर्मेंद्र सेन के सीने में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धर्मेंद का पिता मूलचंद्र सेन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। घटना हरपालपुर थाना क्षेत्र के राजा कॉलोनी की बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि राजा कॉलोनी निवासी राकेश निरंजन ने कुछ माह पहले अपने पड़ोसी मूलचंद्र सेन के परिवार की महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोपी पर मामला भी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था। घटना रविवार रात 9.30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। रात में उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, तभी आरोपी राकेश निरंजन ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर दिया, जिसमें धर्मेंद्र की मौत हो गई।आरोप है कि पुलिस इस मामले लंबा लेनदेन कर केस लचर करने की कोशिश कर रही है । इसके विरोध में स्थानीया लोगों ने आज थाने के सामने शव रखकर चकाजाम किया जा रहा है । लोगों की मांग है कि उन्हें एफआईआर की कापी दी जाए जिससे यह देखा जा सके कि पुलिस कहां खेल कर रही है।
6 राउंड फायर किए
कॉलोनीवासियों के अनुसार तो आरोपी ने एक के बाद एक 6 राउंड फायर किए। आरोपी ने गोली इतने पास से चलाई कि धर्मेंद्र के सीने में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता मूलचंद्र को भी गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने नौगांव अस्पताल में भर्ती किया है। कालोनी में हुई गोलीबारी से आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त है।
पुलिस का दावा आरोपी गिरफ्तार
रविवार की रात हुई वारदात के बाद मौके पर पहुंची हरपालपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं एसपी तिलक सिंह का दावा है कि गोली माने वाले आरोपी राकेश निरंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।इसके विपरीत लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपी की आवभगत कर रही है।
Created On :   29 July 2019 3:01 PM IST